google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2023 विश्वकप में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड बना...

Nov 7, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्‍ली- श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल डेडिंस के बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच में छक्का लगाते ही 2023 विश्वकप में सबसे अधिक 464 छक्के लग गये हैं। इससे पहले सबसे अधिक छक्कों का रिकार्ड 2015 विश्वकप में बना था। तब 463 छक्के लगे थे। वहीं इस विश्वकप के 37 मैचों में ही अब तक इतने छक्‍के लग गये हैं। वहीं आज हुए 38 वें मैच में एक छक्का लगाते ही नया रिकार्ड बन गया। .इस विश्वकप से पहले दो विश्वकप ही ऐसे रहे हैं जिसमें अब तक 400 से अधिक छक्‍के लगे हैं। साल 2015 के विश्वकप में प्रशंसकों को 463 छक्के देखने को मिले थे। इन दो वर्ल्‍डकप के अलावा 2007 और 2019 के इस टूर्नामेंट में छक्‍कों की संख्‍या 350 से अधिक थी। वहीं साल 2007 के वर्ल्‍डकप में 373 और 2019 के विश्वकप में 357 छक्‍के ही लगे थे।


सबसे पहले हुए 1975 और 1979 विश्वकप में सबसे कम 28 छक्‍के लगे थे जबकि 1983 में इनकी तादाद बढ़कर 1983 पहुंच गयी थी। 1987 में 126 छक्‍के और 1992 में 93 छक्‍के लगे जबकि 1996 में 148 छक्‍के लगे। वहीं 1999 विश्वकप में 153 छक्‍के और 2003 में 266 छक्‍के लगे। 2007 में इनकी संख्या बढ़ 373 तक पहुंच गयी। साल 2011 में 258 छक्‍के |


वहीं 2015 में 463 छक्‍के लगे। 2019 में इनकी संख्या घटकर 357 छक्‍के तक पहुंच गयी। इस विश्वकप में सबसे अधिक छक्‍के भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने लगाये हैं। रोहित ने अब तक 8 मैचों में अब तक 22 छक्‍के लगाये हैं। वहीं सात मैचों में 20 छक्‍कों के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर दूसरे और 18-18 छक्‍कों के साथ पाकिस्‍तान के फखर जमां और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक इस सूची में संयुक्‍त रूप से तीसरे स्‍थान पर हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html