google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्वी बेड़े की कमान रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने संभाली...

Nov 12, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

विशाखापत्तनम- रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने रियर एडमिरल गुरचरण सिंह से पूर्वी नौसेना कमान की स्वॉर्ड शाखा, पूर्वी बेड़े की कमान संभाली। रियर एडमिरल राजेश धनखड़ को 1 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था और वह नेविगेशन और निर्देशन के विशेषज्ञ हैं। फ्लैग ऑफिसर नौसेना अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने जापान में अपना उच्च कमान पाठ्यक्रम पूरा किया है।


33 वर्षों के अपने शानदार करियर के दौरान, फ्लैग ऑफिसर ने युद्धपोत पांडिचेरी, गोदावरी, कोरा और मैसूर पर विशेषज्ञ नियुक्तियाँ कीं। अधिकारी ने पूर्ववर्ती प्रोजेक्ट 15 प्रशिक्षण टीम, नेविगेशन और डायरेक्शन स्कूल और ऑफिसर कैडेट स्कूल, सिंगापुर में भी शिक्षण कार्य किया है। उनकी कमांड नियुक्तियों में आईएनएस दिल्ली पर कार्यकारी अधिकारी और आईएनएस घड़ियाल, मुंबई और विक्रमादित्य पर कमांडिंग ऑफिसर शामिल हैं।


फ्लैग ऑफिसर को यमन के अदन और अल-होदेदा से भारतीय नागरिकों के नॉन कॉम्बैटेंट इवैक्यूएशन ऑपरेशंस (एनईओ) के लिए 2015 में नाव सेना पदक (वीरता) प्राप्त हुआ है। पिछले 11 महीनों में, रियर एडमिरल गुरचरण सिंह की कमान के तहत पूर्वी बेड़े ने युद्ध की तैयारी और परिचालन गति का बहुत उच्च स्तर बनाए रखा है और विभिन्न मिशन-आधारित और परिचालन तैनाती और मित्रवत विदेशी नौसेनाओं के साथ कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html