google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऑक्सीजन के सहारे पहुंचा सरकार के पास....

Jan 18, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सोलन - नौणी में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के दरबार में ऑक्सीजन सपोर्ट का सहारा लिए अपनी समस्या को लेकर युवा सोलन से नौणी पहुंचा, जिसे देख सभागार में बैठ सभी स्तब्ध रह गए। इस दौरान युवक ने स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल को समस्या से अवगत करवाया व मांग की जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए। युवक विनीत साहनी ने बताया कि वह दो साल से ऑक्सीजन सपोर्ट पर है व शिक्षा पूरी करने के उपरांत भी उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता नहीं है व उनकी धर्मपत्नी भी दिव्यांग है।


युवक ने इस दौरान अपने सभी दस्तावेज स्वास्थ्य मंत्री को दिखाए व उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लागते हुए कहा कि उनकी पत्नी को नौकरी दी जाए ताकि व आराम से गुजर बसर कर सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। बता दें कि ग्राम पंचायत नौणी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में डॉ कर्नल धनी राम शांडिल पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में कुल 40 शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया। इनमें से 22 शिकायतें व एक मांग लिखित तथा 17 शिकायतें मौखिक रूप से प्राप्त हुई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html