google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया वॉलिंटियर को दिए टिप्स...

Oct 14, 2023
3 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • गंगाजल में किसी प्रकार की कोई जीएसटी नहीं लगी है लेकिन कांग्रेस सरकार झूठ फैला रही है - रविशंकर प्रसाद...

रायपुर- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया वॉलिंटियर कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ में एक करोड़ लोग फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम में लोग सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

रविशंकर प्रसाद ने भाजपा सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में चल रहे भू-पे एप को भी नीचे तक पहुंचना चाहिए। पूरे छत्तीसगढ़ में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करना है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में गंगाजल में किसी प्रकार की कोई जीएसटी नहीं लगी है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ फैला रही है। कांग्रेस पार्टी गंगाजल की झूठी कसम खाती है। कांग्रेसी झूठ फैलाने में माहिर हैं और इस प्रकार से फैलाये जा रहे झूठ पर भाजपा के सभी डिजिटल योद्धाओं को तत्काल प्रतिक्रिया देनी चाहिए और इनके झूठ को बेनकाब करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने अउ नई सहिबो बदल के रहिबो का नारा देते हुए जन-जन तक यह बात पहुंचाने का आग्रह किया है कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ गया है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है, सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। ऐसे विभिन्न विषयों पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अगले 34 दिनों के लिए पूरे जोश के साथ चुनाव में उतरने का आह्वान किया।


पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया के वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के कार्यकर्ता एक साथ इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन अखबारों का अध्ययन करें और सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर अपनी प्रतिक्रिया दें। प्रदेश में हो रहे अपराध, भ्रष्टाचार और कांग्रेस की झूठी सरकार को खत्म करने का डिजिटल योद्धा प्रण लें। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा किए गए पिछले 15 सालों के विकास कार्यों को लोगों को बताना है और वर्तमान कांग्रेस सरकार की 5 वर्षों की विफलता को जन-जन तक पहुंचाना है। शराबबंदी का वादा करने वाली यह सरकार शराब में घोटाला कर रही है, घर-घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है, गोठान के नाम पर भी सरकार ने घोटाला किया है। गौ माता सड़कों पर घूम रही है। मंडी टैक्स दुगना कर दिया गया है, खाद के नाम पर किसानों को बोरी में मिट्टी भर कर दी जा रही है। इन सभी मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से हमें लोगों तक पहुंचाना है।

सांसद सुनील सोनी ने रायपुर संभाग से आए वालंटियर को आने वाले चुनाव में सोशल मीडिया में भाजपा का परचम लहराने के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वर्तमान में सोशल मीडिया पूरे राज्य में कितना आवश्यक है हमें सोशल मीडिया का उपयोग किस तरह से करना चाहिए, इस विषय पर उन्होंने प्रकाश डाला।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के द्वारा सोशल मीडिया पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसमें सोशल मीडिया का उपयोग एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय की जाने वाली सावधानियां एवं फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम का उपयोग राजनीतिक दृष्टिकोण से करना एवं विपक्षियों को किस प्रकार से जवाब देना है, इन सभी बातों पर जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने हर बूथ पर सोशल मीडिया को सक्रिय होने की बात कही। सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक मितुल कोठारी द्वारा कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया एवं सोशल मीडिया की ताकत के संबंध में अतिथियों को अवगत कराया।


इस दौरान मंच में जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी एवं विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, रायपुर उत्तर प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html