google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुपर ओवर में अफगानिस्तान की हार का कारण बने रवि बिश्नोई...पढ़े पूरी खबर

Jan 18, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रवि बिश्नोई टीम इंडिया- टीम इंडिया ने बेंगलुरु में खेले गए टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा दिया. भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. इस मुकाबले में दो सुपर ओवर हुए और दोनों ही रोमांचक रहे. टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में रवि बिश्नोई को बॉलिंग दी. उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करते हुए दो विकेट लिए और अफगानिस्तान को चारों खाने चित्त कर दिया. बिश्नोई ने मैच के बाद कहा कि थोड़ा दबाव था. लेकिन खुद पर भरोसा भी था. उन्होंने बॉलिंग से पहले कप्तान रोहित शर्मा से बात भी की थी.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 212 रन बनाए. इस दौरान रोहित शर्मा ने शतक और रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगाया. अफगानिस्तान ने भी इसके जवाब में 6 विकेट गंवाकर 212 रन बना लिए. इसके बाद पहला सुपर ओवर हुआ. इसमें अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के साथ 16 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने भी 16 रन बना लिए. टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में 2 विकेट गंवाकर 11 रन बनाए. कप्तान रोहित ने इसके बाद रवि बिश्नोई को बॉलिंग सौंपी. बिश्नोई ने पहली और तीसरी गेंद पर विकेट ले लिया. इस तरह अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा.

बिश्नोई ने मैच के बाद कहा, ''मैच के दौरान थोड़ा दबाव था. धड़कनें बढ़ गई थीं. लेकिन मुझे भरोसा था कि जीत मिल जाएगी. मैंने कप्तान से बात की थी कि मैं बॉलिंग करूंगा. सुपर ओवर के दौरान मैच को बचाने के दौरान काभी दबाव होता है. मैं अपने परफॉर्मेंस से खुश हूं. मैंने नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान लेग स्पिन पर काम किया था. इसके साथ ही डोमेस्टिक क्रिकेट में भी इस पर काम किया है.''

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html