छिंदवाड़ा कोतवाली में जब्त की गई 60 बोतल शराब को पी गए चूहे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश- के छिंदवाड़ा कोतवाली में अजीब मामला सामने आया है. यहां आचार संहिता के दौरान जब्त की गई शराब को चूहे पी गए हैं. अब थाना पुलिस ने चूहों को पकडने के लिए पिंजरा लगाया है, इस पिंजरे में फिलहाल एक चूहा फंसा है |
छिंदवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने आचार संहिता लगने के बाद अलग-अलग प्रकरणों में प्लास्टिक की 60 बोतल शराब जब्त की थी. जब्त शराब की बोतलों को कोतवाली थाना परिसर की कच्ची बिल्डिंग में बनाए गए मालखाने में रख दिया था |
मालखाने में रखी इस शराब पर चूहों ने हाथ साफ किया और सारी शराब पी गए. जब पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो मालखाने में पिंजरा लगाया गया. हालांकि इस पिंजरे में अभी तक एक चूहा ही फंसा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments