रतन टाटा की कंपनी दे रही है सस्ते हवाई सफर का मौका, स्पाइसजेट से सस्ती डील.....

अगर आप हवाई सफर करते हैं तो आपके लिए ये जानकारी बहुत ही काम की है | टाटा ग्रुप की ऑनरशिप वाली एअर इंडिया यात्रियों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है |एयरलाइन अपने घरेलू और इंटरेनशल रूट नेटवर्क पर 96 घंटे की स्पेशल सेल शुरू की है | इस ऑफर के जरिए एअर इंडिया यात्रियों को आकर्षक किराए पर अपनी आगामी यात्राओं की प्लानिंग करने का मौका दे रही है | इकोनॉमिक क्लास के लिए घरेलू रूट्स पर एक तरफ के किराये की शुरुआत 1,470 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 10,130 रुपये से शुरू हो रही है | एयरलाइन ने कहा कि इसी तरह के आकर्षक किराये कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल रूट्स के लिए भी उपलब्ध है | इस ऑफर का लाभ एअर इंडिया की वेबसाइट (airindia.com) और मोबाइल ऐप के जरिए टिकटों की बुकिंग कर उठाया जा सकता है. बुकिंग सर्विस पूरी तरह से फ्री है | एअर इंडिया के फ्लाइंग रिटर्न्स मेंबर्स सभी टिकटों पर डबल लॉयल्टी बोनस अंक हासिल कर सकते हैं |
एयरलाइन की समर सेल से उन लोगों को फायदा होगा जो गर्मियों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं. एयरएशिया इंडिया देश के प्रमुख शहरों से कोच्चि, श्रीनगर और गोवा के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है. इसके अलावा कंपनी गुवाहाटी और इंफाल के लिए भी उड़ानें संचालित करती है. एयरएशिया इंडिया देश के 19 शहरों के लिए 50 सीधी और 100 कनेक्टिंग उड़ानें संचालित करती है. कंपनी ने हाल ही में गुजरात के सूरत से उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी. बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें 3 मार्च, 2023 से शुरू की जाएंगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments