आम जनता के लिए खोला गया राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जाने डेट और एंट्री फीस.......

अमृत उद्यान को इस साल दूसरी बार आम जनता के लिए खोला गया है | एक महीने के लिए उद्यान जनता के लिए खुला रहेगा | ऐसा पहली बार हो रहा है कि राष्ट्रपति भवन के उद्यान को एक साल में दूसरी बार खोला जा रहा है | अमृत उद्यान 16 अगस्त 2023 से 17 सितंबर 2023 तक जनता के लिए खुला रहेगा. सिर्फ सोमवार के दिन जनता को उद्यान में जाने की अनुमति नहीं होगी | 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर उद्यान विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा |
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है | इसके अलावा गेट नंबर-35 के पास मौजूदी कियोस्क से भी एंट्री पास लिए जा सकते हैं | उद्यान में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा | अमृत उद्यान के लिए एंट्री फ्री रखी गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments