google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

Rashifal 13 October 2023: इन 8 राशिवालों को मिलेगा लाभ, बढ़ेगी आमदनी, जानिए क्या कहता है राशिफ

Oct 13, 2023
5 min read






































































मेष राशि वालों को 13 अक्टूबर को कोर्ट कचहरी के मामले में कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. जिससे आपकी वर्षों पुरानी अभिलाषा कोई पूरी होगी. महत्वपूर्ण कार्यों में अधिक संघर्ष रहेगा. बनते-बनते कार्यों में बाधाएं आएंगी. सामाजिक कार्य क्षेत्र में मान एवं प्रतिष्ठा का ध्यान रखें. अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें. कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आ रही बाधा में कम होगी. भविष्य में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. योजनाबद्ध. रूप से कार्य करने से लाभ होगा. ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा. विद्यार्थियों की विद्या अध्ययन में अभिरूचि बढ़ेगी. राजनीति में आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी. खेल की दुनिया में आप सितारे की तरह चमक सकते हैं. 13 अक्टूबर का दिन किस राशि के लिए कैसा होने वाला है?

मेष (Aries)


आर्थिक : उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आई बाधा धन के माध्यम से दूर होगी. औद्योगिक बड़ी योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में चले आ रही बाधा दूर होगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए यह समय अधिकांश से अच्छा रहेगा. इस दिशा में प्रयास करते रहने से कार्य बनेगा. भवन निर्माण संबंधी कार्य में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी. खेलकूद के क्षेत्र में कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. अपना धैर्य बनाए रखें. संयम से काम लें.


उपाय :- आज माता लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें. कमल पुष्पों की माला पहनाएं. बर्फी का भोग लगाएं.


वृषभ (Tauras)


आर्थिक :- आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ नरमी रहेगी. धन मिलते मिलते रह जाएगा. कर्जदार परेशान करेंगे. व्यापार में अपेक्षित धन लाभ न होने से जमा पूंजी में कमी आएगी. आर्थिक क्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने की संभावना रहेगी. धन का सही उपयोग करने की कोशिश करें. वाहन खरीदने की योजना पर विचार विमर्श होगा. किसी वरिष्ठ परिजन से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे.


उपाय :- आज केसर का तिलक लगाएं. केसर का सेवन का सेवन करें. किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान दें.


मिथुन (Gemini)


आर्थिक :- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में धन के अभाव में आई बड़ा दूर होगी. आर्थिक मामलों में सामान्य सुधार होने की संभावना रहेगी. पूर्व से चली आ रही कुछ समस्याएं सुलझेंगी. भूमि मकान, संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी. किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल होंगे. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. भोग विलास सामाग्री पर अत्यधिक धन खर्च करने से बचें.


उपाय :- आज किसी गरीब व्यक्ति को आटा, गुड़, गेहूं भी आज दान दें. भगवान सूर्य की आराधना करें.


कर्क (Cancer)


आर्थिक :-आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य आवश्यक धन परिजनों से प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में समान धन लाभ होने के योग बनेंगे. संपत्ति के संबंध में भाग दौड़ हो सकती है. कोई कीमती वस्तु चोरी अथवा गुम हो सकती है. धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. जल्दबाजी न करें. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी.


उपाय :-आज राहु मंत्र ॐ रां राहवें नमः मंत्र का जाप करें. नीले वस्त्र किसी दरिद्र व्यक्ति को दें. अथवा सफाई कर्मचारी को कुछ धन दें.


सिंह (Leo)


आर्थिक :- धन संबंधी समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा. धन का अभाव खटकता रहेगा. आर्थिक मामलों में अधिक समझौता वाली नीति से परहेज रखें. नवीन संपत्ति खरीदने के लिए परिजनों के साथ वार्ता होगी. भूमि वाहन खरीदने की योजना बन सकती है. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. पुराना कर्ज तनाव दे सकता है. संतान की ओर से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा. फिजूल खर्ची से बचें. पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी.


उपाय :- आज दशरथ के शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें. कड़वे तेल का दीपक पीपल के पास जलाएं. गरीब निर्धन लोगों की सहायता करें.


कन्या (Virgo)


आर्थिक :- आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय में के संबंध में योजना बन सकती है. वाहन के खरीदने के लिए आपके मन में तत्परता बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में सकारात्मक सोच से कोई अच्छा निर्णय लेना हितकर रहेगा. किसी परिजन से आर्थिक मदद मिल सकती है. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. घर अथवा व्यवसायिक स्थल पर साक्षरता पर अधिक धन खर्च करेंगे.


उपाय :- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी को तुलसी और बूंदी का भोग लगाएं.


तुला (Libra)


आर्थिक :- आज आर्थिक क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. किसी अधूरी योजना की पूर्ति हेतु प्रियजन एवं मित्रों का आर्थिक सहयोग मिलेगा. धन के लेनदेन में सतर्कता बरतें. व्यापार में सामान्य धन लाभ होने के योग बनेंगे . संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के संबंध में जल्दबाजी न करें. नवीन मकान, वाहन की खरीदारी के लिए योजना बन सकती है. साज श्रृंगार में अधिक धन खर्च होगा.


उपाय :- आज रुद्राक्ष की माला पर ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी ब्राह्मण को चने की दाल, हल्दी, हवन सामग्री दक्षिणा सहित दान करें.


वृश्चिक (Scorpio)


आर्थिक :- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पुराना उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है. किसी विपरीत लिंग साथी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. आर्थिक लेन-देन में अधिक सावधानी रखें. अधिक धन खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश के संबंध में अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय लें. सुख सुविधाओं पर सोच समझकर धन खर्च करें. अपने व्यापार पर ध्यान दें. किसी के बहकावे में ना आएं. आज अच्छी आमदनी होगी.


उपाय:- आज प्रातःकाल सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें. सूर्य मंत्र का जप करें. नमक ना खाएं.


धनु (Saggitarius)


आर्थिक :- आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. सोच समझ कर निर्णय करें. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. व्यापार में आज अच्छी अमानत नहीं होने वाली है. आर्थिक मामलों में पुनरावलोकन करके ही नीति निर्माण करें. जमा पूंजी धन का सही तरह से उपयोग करें. किसी बहकावे में ना आएं. अपनी बुद्धि विवेक से उचित समय में उचित निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. वस्त्र आभूषण पर धन अधिक खर्च हो सकता है.


उपाय :- आज सांयकाल पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. अपना आचरण पवित्र बनाए रखें. रिश्वतखोरी से बचें.


मकर (Capricorn)


आर्थिक :- आज पिता से घन एवं उपहार मिल सकते हैं. व्यापार में अच्छी आमदनी होने के योग हैं. व्यापार में सहोदर भाई बहनों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में वेतन वृद्धि के योग हैं. सोना चांदी के क्रय विक्रय में लगे लोगों को यकायक कार्य कोई बड़ा लाभ हो सकता है. नवीन संपत्ति खरीदने के लिए समय स्थिति अधिक अनुकूल नहीं रहेगी. इस संबंध में विशेष सावधानी बरतें. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन अधिक सकारात्मक नहीं रहेगा.


उपाय :- आज अपने बड़े भाई की सेवा करें. हनुमान जी को गुलाब की माला और फल समर्पित करें. आटा और गुड़ का दान करें.


कुंभ (Aqarius)


आर्थिक :- आज आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपको धन प्राप्त होगा. व्यापारिक योजना पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं. घर में सुख सुविधा पर अधिक ध्यान रहेगा. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होगी. भवन निर्माण के कार्य में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग मिलने से निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी. आपको धन एवं उपहार प्राप्त हो सकते हैं.


उपाय :- आज हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें. हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं. अपने मस्तक पर लाल चंदन लगाएं.


मीन (Pisces)


आर्थिक :- आज आर्थिक क्षेत्र में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. संपत्ति संबंधी क्रय विक्रय के लिए आज का दिन अधिक शुभ नहीं रहेगा. आर्थिक मामलों में नीतिगत रूप से निर्णय लेने में पड़ सकते हैं. धन की बचत की ओर ध्यान दें. परिश्रम के अनुपात में धन लाभ होगा. आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें. व्यापार में पुराने आय स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा.


उपाय:- आज ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें. शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html