रैपिडो ड्राइवर ने की एक महिला से बदसलूकी,गया जेल...

बेंगलुरु में एक महिला के साथ रैपिडो ड्राइवर की बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. आरोप है, कि रैपिडो ड्राइवर ने राइड के दौरान ही महिला के सामने गन्दी हरकते की, और तो और आरोपी ड्राईवर ने महिला के उतरने के बाद भी महिला का पीछा करता रहा।
महिला ने ट्विटर पर अपनी आपबीती शेयर की थी और बताया कि कैसे रैपिडी बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करने के बाद उसे यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा महिला ने बताया कि, उसके साथ ये घटना शुक्रवार (21 जुलाई) को हुआ।
महिला ने बताया कि वो मणिपुर में हिंसा के खिलाफ हो रहे एक प्रदर्शन में शामिल होकर लौट रही थी तभी ड्राइवर ने रास्ते में गंदी हरकते की।
महिला ने रैपिडो को टैग करते हुए सवाल किया कि ड्राइवर की बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के लिए क्या किया जाता है। आप सुनिश्चित करें कि आपकी सेवा में रजिस्टर्ड लोगों पर यात्रा के दौरान भरोसा किया जा सकता है? वो (ड्राइवर) अभी भी मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने महिला के ट्वीट को संज्ञान लेते हुए शनिवार (22 जुलाई) को आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments