तेजी से फैल रहा आंखों का संक्रमण, सावधानी और सतर्कता जरूरी , ऐसे करें बचाव....

आंखों में गंदा पानी जाने से इंफेक्शन और आंख लाल होने जैसी परेशानी आ जाती है। मानव की आंखें सबसे ज्यादा सेंसेटिव होती हैं, इसलिए इनका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आंखों में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। बारिश के मौसम में वायरल कंजक्टिवाइटिस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। आम भाषा में इसे आई फ्लू कहा जाता है। खासतौर से जब किसी इलाके में आइ फ्लू फैल रहा हो, वहां रहने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, इसके अलावा बारिश के मौसम में कार्निया से रिलेटेड फंगल इंफेक्शन के मामले भी बढ़ जाते हैं |
झारखंड में तेजी से आंखों का संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में देवघर के सिवल सर्जन ने अपील कि संक्रमण वाले मरीज खुद को आइसोलेट कर लें। लक्षण दिखाई पड़ते ही तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। संक्रमित बच्चे और बड़े सभी काला चश्मा पहने रहें। विभाग संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की व्यवस्था कर रही है लेकिन जागरूकता से ही मात दिया जा सकेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments