google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रंधावा ने पीएम मोदी पर ‎सिखों को बदनाम करने का लगाया आरोप.....

Oct 4, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सिखों को बदनाम करने का आरोप लगाया। जयपुर में पीसीसी वॉर रूम में मीडिया से बात करते हुए रंधावा ने कहा ‎कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले मुसलमानों को बदनाम किया और अब सिखों को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में अल्पसंख्यक कहां जाएंगे? खालिस्तान के मुद्दे पर बोलते हुए रंधावा ने कहा ‎कि जो विषय पंजाब में आतंकवाद के समय अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बना, उसे प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। कनाडा के साथ भारत के चल रहे विवाद पर रंधावा ने कहा ‎कि अटल बिहारी वाजपेयी भी बीजेपी के प्रधानमंत्री थे, लेकिन वो भारत की बात करते थे। प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। उन्हें देश के लिए बोलना चाहिए। चुनाव होते हैं तो पीएम राजस्थान आकर बोलते हैं।


अगर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, तो क्या उन्हें मध्य प्रदेश में यह नजर नहीं आता? जो हमारे नागरिक नहीं हैं, उन्हें खालिस्तानी कहकर पीएम पंजाबियों पर सवाल उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री को देश को जोड़ने की बात करनी चाहिए न कि हिंदुओं और सिखों को बांटने की। ऐसा कहकर प्रधानमंत्री सिखों की अखंडता पर बोल रहे हैं। आज भी जब पाकिस्तान से लड़ते हुए कोई शहीद होता है तो सबसे पहले किसी पंजाबी का शव आता है, क्या पंजाबी देशभक्त नहीं हैं? प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में क्यों नहीं बोलते? क्या पीएम हमें बदनाम करना चाहते हैं?

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html