google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजभवन में ली रामविचार नेताम ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ...

Dec 17, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- विस सचिव दिनेश शर्मा ने रात 1.29 मिनट पर अधिसूचना जारी की। राज्यपाल हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ की छठवीं विस का पहला सत्र आहूत किया है। छत्तीसगढ़ विस के इतिहास में पहली बार किसी सत्र की अधिसूचना आधी रात बाद जारी की गई। यह सत्र 19-21 दिसंबर तक होगा।


सत्र में पहले दिन सदस्यों का शपथ, उसके बाद अध्यक्ष का चुनाव, दूसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण, तीसरे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा,पारण और अनुपूरक बजट पारित होगा। इसके बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाएगा । सालाना बजट के लिए फरवरी-मार्च सत्र नए सिरे से आहूत किया जाएगा।

इससे पहले शनिवार रात 8.30 बजे राज्यपाल हरिचंदन दिल्ली से लौटे, और उन्होंने वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया है। नेताम को आज सुबह 10.30 बजे राजभवन में शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय और दोनों डिप्टी सीएम, अन्य विधायक मौजूद रहेंगे। राजभवन से सभी विधानसभा जाएंगे। जहां डॉ.रमन सिंह स्पीकर के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नेताम मंगलवार को सदन में नवनिर्वाचित विधायकों की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html