google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अग्रसेन भवन जवाहर नगर में रामसागरपारा - जवाहर नगर मोहल्ला समिति में अग्रसेन जयंती का हुआ समापन....

Oct 2, 2023
2 min read
































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

दिनाँक 01/10/2023-21 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2023 के उपलक्ष्य में आज दिनाँक 1 अक्टूबर 2023 को बड़े ही धूम धाम से अग्रसेन भवन जवाहर नगर में रामसागरपारा - जवाहर नगर मोहल्ला समिति में अग्रसेन जयंती का समापन हुआ ।


जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल एवं प्रचार प्रसार आयुष मुरारका ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे तोरण बनाओ, गाँव की गोरी शहर की छोरी , हमारी आस्था , हमारी संस्कृति , किड्स फैंसी ड्रेस एवं डांस, रंग भरो एवं चित्रकला , क्लेआर्ट, मेहंदी प्लैटर सजाओ , T.V. विज्ञापन , क्विज, छोटे सेठ सेठानी , महिला सम्मेलन ( युवती एवं महिला वर्ग) में अग्रवाल सभा रायपुर से पधारे गणमान्य अथिति के रूप में संरक्षक सियाराम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल , संगठन मंत्री योगी अग्रवाल ,बिजय अग्रवाल , जयंती सहप्रभारी कैलाश अग्रवाल ,हेमंत मित्तल , संजय अग्रवाल (रामसागरपारा) , मोहल्ला संयोजक आयुष अग्रवाल एवं सहसंयोजक बजरंग अग्रवाल द्वारा प्रथम और द्वित्य पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किए गए ।

संगठन मंत्री योगी अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ला स्तर में जयंती उत्सव के बाद 8 अक्तूबर से सेंट्रल लेवल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी । इस वर्ष 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवर पर प्रातः 9:30 बजे अग्रसेन भवन जवाहर नगर में सर्वप्रथम आरती के बाद भव्य शोभा यात्रा निकली जाएगी , शाम को 6:30 बजे अग्रसेन धाम ,छोकरा नाला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के उपरांत मुंबई से जानी मानी बॉलीवुड एवं आध्यात्मिक सिंगर स्वस्ति मेहूल जैन के द्वारा रंग रंग प्रस्तुति अग्रवाल समाज के सदस्यों के लिए आयोजित की गई है ।

मोहल्ला समिति के समापन अवसर पर मोहल्ला संयोजक मण्डल से महिला संयोजिका बॉबी जैन , ज्योत्सना अग्रवाल , युवा मंडल संयोजक शुभम् अग्रवाल ,युवती मण्डल संयोजिका निधि अग्रवाल ,अदिति अग्रवाल एवं अन्य मोहल्ला सदस्य उपस्थित थे ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html