रामपुकार सिंह ठाकुर ने गली मोहल्ले मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाया...

ब्यूरो चीफ जशपुर - " कमलेश विश्वकर्मा "
जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र13 कांग्रेस की उमीदवार का चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब वोटरों के घर-घर दस्तक देने के लिए हफ्ते भर का ही समय मिल सका है। जनसंपर्क और प्रचार के लिए मिले इतने कम समय में अब प्रत्याशियों ने वोटरों को रिझाना शुरू कर दिया है। उसी कड़ी मेहनत और जुझारू नेता रामपुकार सिंह ठाकुर ने गलि मोहल्ले मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाया रहे है |
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद वोटरों को रिझाना शुरू कर दिया है। 17 अक्टूबर 23 को होने वाले मतदान से पहले उम्मीदवारों के पास प्रचार प्रसार के लिए अब महज हफ्ते भर का समय ही शेष रह गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों का एक सप्ताह तक लगातार प्रचार का दौर जारी रहेगा। कांग्रेस ने 5साल की विकास कार्य को लेकर चुनाव के लिए गली मोहल्ले का हर मतदाता आम से खास बनकर प्रत्याशियों का अपना हो गया है। वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा ने कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार निति को लेकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करना चाह रहे हैं तो कांग्रेस पार्टी 5 साल को सुशासन का कार्यकाल कहकर जनता से वोट मांग रही है लेकिन मतदाता भी जागरूक हो चुके हैं, उन्हें मालूम है कि कौन सा प्रत्याशी क्षेत्र का विकास कर सकता है।प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट देकर आशीर्वाद दे दिया अब इनके लिए मतदाताओं से आशीर्वाद लेने का समय है। स्थानीय मुधा चुनावी फिजा बदलती जा रही है। भले ही पार्टी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र जारी कर विकास के वादे किए जाते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे ही हावी रहते हैं और मतदाता इस चुनाव में प्रत्याशी के व्यक्तित्व एवं उनके परफार्मेंस के आधार पर वोट डालते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का भी मुकाबला दिलचस्प हाेगा। त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments