google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पश्चिम विधानसभा में पर्व की तरह मनाई जाएगी :- राजेश मूणत...

Jan 14, 2024
4 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा की बैठक हुई संपन्न...

  • राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे वर्षो का संकल्प 22 जनवरी को होगा पूर्ण :- राजेश मूणत...

आज जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर पश्चिम विधानसभा की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया | विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आहूत बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं जरूरी निर्देश दिए गए आगामी दिनों में भाजपा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए है जिनके क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी का आबंटन किया गया सनद रहे की, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर समग्र हिंदू समाज में खासा उत्साह है भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर को यादगार और विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा राम मंदिर निर्माण को बड़े उत्सव के रूप में मानने की तैयारी में है ।

पश्चिम विधानसभा की बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक राजेश मूणत ने कहा की सर्व प्रथम आप सभी कार्यकर्ताओ का आभार है इस ऐतिहासिक जीत का हकदार पार्टी का हर कार्यकर्ता है आप सभी के अथक परिश्रम से हमने 40 हजार से अधिक मतों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की हर किसी व्यक्ति विशेष को श्रेय देकर इस विराट विजय के स्तर को हम छोटा नही करना चाहते आज इस मंच से मैं आप सभी के परिश्रम को करबद्ध प्रणाम करता हूं, आगामी दिनों में बहुत से कार्यक्रम जो संगठन से जुड़े है में हम सभी को अपनी पूर्ण सहभागिता देनी है क्योंकि हमने चुनाव जीता जरूर है परंतु लक्ष्य अभी अधूरा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है पश्चिम विधानसभा के 268 बूथों में से ग्यारह बूथों पर हम विपक्षियों से पिछड़ गए हैं |

हम सभी को मिलकर उसका मंथन कर लोकसभा चुनाव में सत प्रतिशत बूथों पर बढ़त लाकर नया मिल का पत्थर स्थापित करना है उन्होंने आगे कहा की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है 550 वर्षो की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात हमारे प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पर का भव्य मंदिर बनकर भक्तो के दर्शन के लिए चालू कर दिया जाएगा हम सभी को इस अवसर को बेहद विशेष बनाना है यह ऐसा अविष्मरणीय उत्सव हो जो देश विदेश में ऐतिहासिक रहे इसके लिए हर हिंदू परिवार को इस पर्व से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों में आगामी 17 से लेकर 19 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसमे हमारे सभी अनुसांगिक संगठनों का भी सहयोग और सामंजस्य स्थापित कर सफलता पूर्वक भजन कीर्तन सहित प्रभात फेरी संपन्न हो एवं साथ ही चारो मंडल के प्रमुख 4 स्थानों पर मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण एल. ई. डी. के माध्यम से दिखाया जायेगा ताकि क्षेत्र की जनता भी इस पुण्य पलो की साक्षी बन सके 22 जनवरी श्री राम जी के मंदिर लोकार्पण के पश्चात 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सभी 268 बूथों पर झंडा वंदन का कार्यक्रम भी तय है और मेरा आग्रह है की मंडल अध्यक्ष गण इसकी योजना भी तैयार कर लेवे आज इस मंच से मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं की मोदी की गारेंटी फेल नहीं होती हमने जो भी वादे प्रदेश की जनता से किए हैं उन्हें क्रमबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा जिसमे राम लला के दर्शन भी है रायपुर पश्चिम का प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति राम लला के दर्शन करे इसकी जिम्मेदारी अब राजेश मूणत की भी है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है परंतु अभी मुख्य परीक्षा बाकी है लोकसभा चुनाव में हमे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है ताकि नतीजे पहले से ज्यादा बड़े और ऐतिहासिक रहे और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पुनः कमर कसकर मैदान में आने की आवश्यकता है मैं आशा करता हूं की आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव संबंधित सभी कार्यक्रमों में आप सभी कार्यकर्ताओ का भरपूर सहयोग हमे मिलता रहेगा।

जिला भाजपा कार्यालय आहूत बैठक में मंच संचालन ओंकार बैस ने किया और आभार जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया । आज की बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, गोवर्धन खंडेलवाल, मीनल चौबे, चन्नी वर्मा, अशोक पांडे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, आशु चंद्रवंशी, अनिल सोनकर, भूपेंद्र ठाकुर, श्रीनिवास राव, गोविंदा गुप्ता, गोपी साहू , महेश बैस, स्त्यम दुवा ,आशु चंद्रवंशी, पुरषोत्तम देवांगन , बजरंग खंडेलवाल , शिवजलम दुबे , वंदना राठौड , प्रीतम ठाकुर , बी.श्रीनिवास राव , अनिल सोनकर , भूपेंद्र ठाकुर , मोहन उपारकर,विनोद अग्रवाल , भोलाराम साहू , दीपक जयसवाल , कामिनी देवांगन, कमलेश वर्मा , श्रवण शर्मा , नवीन शर्मा , गोदावरी गज्जू साहू , प्रखर मिश्रा , विकास सेठिया , पुष्पेंद्र उपाध्याय , वंदना मुखर्जी , विशेष शाह , सुरेंद्र साहू , विनय जैन , शुभांकर द्विवेदी , दीपू शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक के उपरांत विधायक राजेश मूणत , अध्यक्ष जयंती पटेल सहित जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओ सहित स्वल्पाहार ग्रहण किया ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html