नहीं रहे रामलाल भारद्वाज, कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार- पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया | वे 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे | शिक्षक के बाद वे विधायक बने थे | रामलाल भारद्वाज का स्वभाव सहज और काफी सरल था | निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है |
रामलाल का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा | कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments