google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राम विचार नेताम ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर छत्तीसगढ़ी भाषा में ली शपथ...

Dec 17, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विचार नेताम ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली. इसके साथ समारोह में छत्तीसगढ़ का राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ भी बजाया गया. इसके साथ ही नई सरकार के गठन पर राजगीत के नहीं बजने और छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ग्रहण को लेकर की जा रही शिकवें-शिकायतें भी दूर हो गई |

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रोटेम स्पीकर ने राम विचार नेताम ने कहा कि प्रदेश की जनता को ये उम्मीद थी कि छत्तीसगढ़ी में प्रोटेम स्पीकर को शपथ लेना चाहिए, इसलिए छत्तीसगढ़ी में लिया, छत्तीसगढ़ माता की सेवा करने के लिए हम सब आए हैं, स्वाभाविक है सब की भावनाओं का भी सम्मान हो |


छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के संयोजक नंदकिशोर शुक्ल ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लेने का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ राज्य की राजभाषा और हमारी महतारी भाषा है. हम छत्तीसगढ़ियों की पहचान छत्तीसगढ़ी से है. यह हमारी महतारी अस्मिता से जुड़ा है. मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में यह नहीं हो पाया था. लेकिन अब हमें पूरा भरोसा है कि विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी विधायक और मंत्री छत्तीसगढ़ी में शपथ लेंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html