google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राम युग आया....मंदिर में विराजे रामलला..

Jan 22, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अयोध्या - ऐतिहासिक क्षण, जगत 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराज चुके हैं। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान होंगे। एक दिन बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर को आमजनके लिए खोल दिया जाएगा।


बता दें कि मैसूर के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई है। नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था। राम मंदिर में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान बने हैं। पीएम मोदी कर रहे पूजन-अर्चन : राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अर्चन कर रहे हैं। उनके ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान भी शुरू हो गया है।


हेलिकॉप्टर से की गई फूलों की वर्षा : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं, कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत होने जा रही है। मुकेश अंबानी बोले- आ रहें हैं भगवान राम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। मंदिर परिसर पहुंचे मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आ रहे हैं। 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी। वहीं, नीता अंबानी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html