google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजनाथ ‎सिंह ने ‎फिल्म तेजस देखी,कंगना बोली ‎‎मिशन हुआ पूरा.....

Oct 23, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अ‎भिनेत्री कंगना रनौत की ‎फिल्म तेजस आने वाली 27 अक्टूबर को ‎रिलीज होने जा रही है। फिल्म की सफलता के ‎लिए कंगना लगातार प्रमोट करने में जुटी हैं। इसके ‎लिए अ‎भिनेत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयरफोर्स आर्मी के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर की हैं। स्क्रीनिंग की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, टीम तेजस ने भारतीय वायु सेना सभागार में आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायु सेना के कई गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की।

उन्होंने लिखा, रक्षा बलों को समर्पित इस फिल्म को सैनिकों और स्वयं माननीय रक्षा मंत्री के साथ देखना एक रोमांचक अनुभव था। फिल्म देखने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने अपने फाइटर जेट के आकार का ब्रोच अपने जैकेट से निकाला और मेरे निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा को उपहार में दिया। इस भाव ने हमें गहराई से प्रभावित किया। ऐसा लग रहा था कि हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस राजनाथ सिंह समेत कई लोगों के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html