google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, कमाई हुई 50 करोड़ पार.....

Aug 13, 2023
2 min read
























































दक्षिण भारत के थलाइवा रजनीकांत की फिल्म जेलर ने सारे ‎रिकार्ड तोड़ ‎दिये हैं। ‎फिल्म ने अब तक सभी भाषाओं में 50 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। ‎मिली जानकारी के अनुसार ‎फिल्म ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराया है। जहां जेलर ने पहले दिन उम्मीदों से कहीं ज्यादा का कारोबार करते हुए स्वयं को इस वर्ष सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों की सूची में पहले पायदान पर आने का संकेत पहले दिन दे दिया है। बता दें ‎कि ‎फिल्म जेलर 10 अगस्त को रिलीज हुई और पहले ही शो के साथ रजनी ने अपने अंदाज से सभी को दीवाना बनाना शुरू कर दिया।


प्रशंसकों ने रजनीकांत की फिल्म को इतना प्यार दिया है कि जेलर ने ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, यहां तक कि कॉलीवुड में फिल्म ने अब तक सबसे बड़े ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड बना लिया है। शुरुआती नतीजों और ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 50 करोड़ के साथ खाता खोला है। सभी भाषाओं का कलेक्शन 45 से 50 करोड़ के बीच रहा है। नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है।


बता दें ‎कि 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, शिवा राजकुमार, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ आदि प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‎फिल्म जेलर तमिलनाडु में 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने वहां करीब 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें ‎कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 में आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने 89 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान (57 करोड़) शामिल है। अब करीब 50 करोड़ का कलेक्शन करके जेलर तीसरे नंबर पर आ गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html