राजेश मूणत ने तंज कस कहा – सूची में दिख रही गुटबाजी जल्द सड़कों पर आएगी नजर.........

प्रदेश कांग्रेस की नई सूची पर बोले पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची में गुटबाजी दिख रही है. कांग्रेस में व्याप्त असंतोष कुछ दिन में सड़कों पर भी देखने को मिलेगा. कांग्रेस में धीरे-धीरे घमासान मचेगा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फोटो गायब था. कुमारी सैलजा ने डांटा तब जाकर फोटो लगाया था |
कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की बैठक पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 में जन घोषणा पत्र जारी किया, वह आज भी अधूरे हैं. कांग्रेस का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के शोषण का पत्र फिर चुनाव को लेकर झुनझुना पकड़ाने की तैयारी में कांग्रेस है. कर्मचारी, किसान, नौजवान, महिलाए सबको ठगने का काम किया है. जनता इनके घोषणा पत्र को जान चुकी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments