google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजेश मूणत का सघन जनसम्पर्क अभियान जारी....

Nov 2, 2023
3 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

राज्य स्थापना दिवस का उल्लास, मूणत पहुंचे माता शोलापुरी के मंदिर, मांगा BJP की जीत का आशीर्वाद....

राजेश मूणत ने जनता को दी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं....

कांग्रेस की घोषणाओं पर मूणत का पलटवार, कहा -मतदान वाले दिन जनता कांग्रेस के झूठ का हिसाब करेगी....

बिजली बिल हाफ की जगह महंगी की बिजली, अब मुफ्त का झूठा वादा कर रही है कांग्रेस: मूणत...

मूणत का कांग्रेस के प्रचार अभियान पर कसा तंज- कहा- जनता कह रही है ' कांग्रेस पीछा छोड़ा,घर जाओ"....

रायपुर/ 01 नवंबर 2023/ पूर्व कैबिनेट मंत्री औऱ रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी राजेश मूणत बुधवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान खमतराई स्थित सोलापुरी माता के दर्शन करके छत्तीसगढ़ की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की। माता के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं हर दिन अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत देवालयों में दर्शन लाभ लेकर करता हूं, किंतु आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है,इसलिए भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में माता शोलापुरी की वंदना करके दिन की शुरुआत की है। मां से प्रार्थना है कि वह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हर प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद देकर रायपुर पश्चिम समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हमे जनदेवा करने का अवसर प्रदान करे।

बहरहाल राजेश मूणत भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान लगातार बैठको , डोर टू डोर जनसंपर्क और रैलियों सभाओं में शामिल हो रहे हैं।

मूणत ने बताया कि जब मैं लोगों के घर जाता हूं, तो ऐसा एहसास ही नही होता है कि मैं चुनाव प्रचार में निकला हूं ,अपितु मुझे तो अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ वक़्त गुजराने का एहसास होता है। भले ही बीते 5 साल वक़्त मुश्किल रहा, लेकिन "रायपुर पश्चिम" क्षेत्र की जनता ने मुझे सदैव उतना ही प्यार दिया है।मुझे जनता से एक नेता से अधिक मुझे परिवार के सदस्य की तरह लोगो का स्नेह प्राप्त हो रहा है। मूणत ने आगे कहा कि जनता से मिल रहे अभूतपूर्व प्रेम से अभिभूत हूं। यह प्रेम मुझे जनसंघर्ष करने की प्रेरणा देता है,इसलिए जनता की उम्मीदों में बंधकर ,मैं तमाम थकान के बाबजूद पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव जीतने के लिए अपने संकल्प को रोजाना दोहरा पाता हूं।

राजेश मूणत ने बुधवार को किये गए जनसम्पर्क अभियान के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने लगभग 2200 घरों तक अपनी पहुंच दर्ज कराई। उन्होंने राज्य की जनता को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन विशेष था,इसलिये हमने सुबह सोलापुरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जनसंपर्क की शुरुवात की।

उसके पश्चात सुबह 9 बजे से 12 तक वीर शिवाजी वार्ड में, ठक्कर बापा वार्ड, कन्हैया लाल बाजारी वार्ड में घर घर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से स्नेहिल भेंट कर उनका हाल जाना।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कहा कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान आमजनों में जनता में भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी को लेकर जबरदस्त आक्रोश देख रहे हैं।

मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने जनघोषणा में वादे के मुताबिक बिजली बिल हाफ नहीं किया है ,बल्कि बिजली बिल में चार गुना की वृद्धि कर दी है, अब कांग्रेस वाले फिर मुफ्त बिजली देने की झूठी बात कर रहे हैं। मूणत ने कहा कि जनता बीते 5 साल के दौरान आये बिजली बिल का हिसाब लेकर बैठी है। वह कांग्रेस के नए झूठ में नहीं फंसने वाली ,क्योंकि उसने मतदान वाले दिन भूपेश बघेल सरकार के झूठ का हिसाब करने का फैसला कर लिया है।

राजेश मूणत ने कहा कि मैंने अगर मैंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में काम किया है,तो जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।


मूणत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने बजट में उद्योगपतियों के बिजली का बिल माफ़ किया है,जबकि जनता को अपना झूठा घोषणा पत्र थमाया था।


मूणत ने कहा कि कोरोनाकाल में गरीब परिवार परेशान थे, केंद्र सरकार ने 5 किलो प्रति व्यक्ति चावल मुफ्त में दिया,लेकिन छत्तीसगढ़ की झूठी सरकार ने चावल गरीबो को देने के स्थान पर उसे खुद खा गई।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं,लेकिन जनता उनसे कह रही है कि कांग्रेस पीछा छोडो, जाओ अपने घर। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठ से त्रस्त हो चुकी है और 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश देगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html