google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"मन की बात" कार्यक्रम को राजेश मूणत ने बनाया समारोह...इस क्षेत्र के लोगों ने बनाया रिकॉर्ड....

Jul 31, 2023
2 min read


























  • हर महीने 256 बूथों पर अनवरत चल रहा कार्यक्रम

  • बड़ी संख्या में शामिल हो रहे आम लोग व भाजपाई

  • रायपुर/ भाजपा नेताओं द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रसारण को सुना गया।

  • इस दौरान रायपुर पश्चिम विधानसभा के 4 मंडलों के सभी 256 बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

  • मन की बात कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रखी थी।

  • भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रसारण मन की बात कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में एक बड़ा इवेंट ( समारोह) बना दिया।

  • पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि अब हर महीने रायपुर पश्चिम विधानसभा में यह समारोह अनवरत जारी है।

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात हमे हर बार कुछ नया सिखाती हैं। इस बार 103वां एपिसोड में हिम्मत ,साहस और एकजुटता के महत्तव को समझाया हैं। राजेश मूणत ने कहा कि हाल ही में देश में घटी प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी का माहौल था। लेकिन इन आपदाओं के बीच हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है। मूणत ने कहा कि मन की बात के जरिए लोगों ने यह जाना कि हर मुश्किल वक्त पर एक साथ रहकर बुरे वक्त को टाला जा सकता है।


बहरहाल भाजपा मन की बात कार्यक्रम हर बार उत्सव के तौर पर मना रही हैं । दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में पीएम मोदी ने रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के 100 एपिसोड के प्रसारण को सभी बूथों में करने का निर्देश दिया था, इस निर्देश के बाद राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 256 बूथों में खास तैयारी की और हर बूथ में एक पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी सौपी थी, खुद भी एक बूथ का प्रभार अपने पास रखे, इसके बाद 100 एपिसोड का आयोजन बेहद सफल रहा। इसके बाद 101 एपिसोड में भी उसी उत्साह से आयोजित किया गया। जिसके बाद यह सिलसिला लगातार हर महीने बढ़ता ही जा रहा है और लोगो की मौजूदगी भी कार्यक्रम में बढ़ने लगी।


इसी कड़ी में रविवार को पीएम मोदी के 103 एपिसोड का प्रसारण हुआ जिसे रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 256 बूथों में सुना गया। मूणत खुद वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 खमतराई के बूथ क्रमांक 109 के श्री श्री शोलापुरी माता पूजा पंडाल मे शामिल हुए। यहाँ बूथ क्रमांक 109 के सभी सदस्यों और आम लोगो के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो प्रसारण मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

ब्लैक बेल्ट गरिमा व एन रामू का सम्मान

बूथ क्रमांक 109 में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कराटे ब्लैक बेल्ट भिलाई से रायपुर ससुराल आई श्रीमती गरिमा तिरुमलेश एवं श्री श्री अय्यप्पा स्वामी समिति के अध्यक्ष एन. रामू का मोमेंटो व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इस कार्यक्रम में हर महीने अलग अलग लोगो को मुख्य अतिथि बनाकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है, इसमें ज्यादातर समाज को प्रेरणा देने वाले नागरिक है, जिन्हें सम्मानित किया जाता है। इसके पहले भी इस आयोजन में कई वर्ग समूह के लोगो का जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सहित समाज और देश का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html