राजे ने उठाया गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने का मुद्दा....

गहलोत ने पंजाब के सीएम से की बात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने का मुद्दा उठाते हुए गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। पूर्व सीएम राजे ने कहा कि किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद के कारण गंगनहर कैनाल में पानी की आवक बंद है। जिसके कारण गंगानगर, करणपुर, सादुलशहर और रायसिंहनगर के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है। इसके बाद सीएम गहलोत ने इस मुद्दे पर आज पंजाब के सीएम से बात की। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने का मुद्दा उठाते हुए 2 ट्वीट किए और गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। राजे ने पहला ट्वीट किया कि गंगनहर से गंगानगर, करणपुर, सादुलशहर और रायसिंहनगर क्षेत्र के किसानों को को सिंचाई का पानी मिलता है। फिरोजपुर फीडर से तय शेयर के अनुसार राजस्थान के हिस्से में 52 प्रतिशत यानी 2,800 क्यूसेक सिंचाई का पानी मिलता है। लेकिन, किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद होने के कारण यहां पानी की आवक बंद है। राजे ने कहा कि बात इतनी ही नहीं है पिछले महीने ही खखां हैड से पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बीकानेर कैनाल में 200 क्यूसेक पानी और कम कर दिया है। इससे पानी की मात्रा कम होकर महज़ 1350 क्यूसेक ही रह गई है। जिसका सीधा नुकसान हमारे अन्नदाताओं को उठाना पड़ रहा है। राजे ने कहा कि यह सर्व विदित है कि फसलों के पकाव के समय पानी की ज्यादा जरूरत होती है।
ऐसे वक्त में गंग नहर में पानी की आवक रोक देना हमारे किसान भाईयों के साथ घोर अन्याय है। गंग नहर परियोजना विकास के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में 20.52 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की है, लेकिन राजस्थान सरकार किसानों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर किसान हितों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।सीएम गहलोत ने भगवंत मान से की बात गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने के मुद्दे पर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान से ोन पर बात की। उन्होंने आश्वास्त किया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।पूर्व सीएम राजे द्वारा गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने का मुद्दा उठाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात की। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि गंगनहर कैनाल में पानी नहीं आने के मुद्दे पर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वास्त किया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments