google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिरगांव शहनाई पैलेस में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस केंद्रीय चुनाव संचालक कार्यालय का उद्घाटन हुआ....

Nov 2, 2023
1 min read



































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं प्रत्याशी पंकज शर्मा ने फीताकाटकर किया शुरु

रायपुर-रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम बिरगांव के शहनाई पैलेस में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर आज विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में जो कार्य किए गए हैं उसे लेकर हमें जनता के बीच जाना है कांग्रेस सरकार द्वारा किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ विभिन्न सैकड़ो योजनाएं लाई गई जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नए कॉलेज,आत्मानंद स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सड़क, नाली ,बिजली के महत्वपूर्ण काम हुए हैं जो जनता के रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा घरों तक वह पहुंचे और कांग्रेस की रीति नीति के साथ 5 साल में किए गए कार्यों की उन्हें जानकारी दें निश्चित तौर पर मतदाता अपना आशीर्वाद कांग्रेस को देगी और भारी बहुमत से विजय बनाएगी।इसके साथ ही पंकज शर्मा ने आज विभिन्न स्थान पर जनसंपर्क भी किया |

जिसमें न्यू गोंदवारा, अशोक विहार, गोगांव आदि शामिल है आपको बता दे की जनसंपर्क के दरमियान पंकज शर्मा को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है लोग खुद चलकर उनसे मिलने आ रहे हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html