google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुरवासी आज 101 फीट के रावण दहन करेंगे.....

Oct 24, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आज दशहरे का पर्व है, जिसे विजय दशमी भी कहते हैं। ऐसे में आज राजधानी रायपुर में भव्य उत्सव की तैयारी है, लेकिन आचार संहिता की वजह से रावण का कद कम कर दिया गया है। आज दशहरे पर्व के दिन रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में इस बार 101 फीट का रावण तैयार किया गया है। पहले रावण का कद 110 फीट का होता था, लेकिन इस बार समय की पाबंदी की वजह से रावण का कद 9 फीट घटाया गया हैं। इस बार कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का तैयार किया गया है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस दशहरे पर्व को लेकर पुलिस भी एक्शन मोड पर है। रावण दहन के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए 200 जवान तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण कोलकाता की आतिशबाजी होगी। बता दें कि रायपुर के रावण भाटा मैदान में दहन 60 फीट का पुतला होगा। इस कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में सीएम भूपेश शामिल होंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html