google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका हेमा पांडेय और उनकी दोनो बहनें के गीतों पर पर झूमे रायपुर वासी....

Nov 20, 2023
2 min read





























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

भोजपुरी लोक गायक एवं सुर संग्राम विजेता अलोक कुमार, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों के द्वारा भी दी गयी सांस्कृतिक प्रस्तुति

रायपुर के युवा संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल बैंड के द्वारा भी प्रस्तुति दी गयी

रायपुर, नवम्बर 19, 2023: - बिहार की मशहूर भोजपुरी गायिका हेमा पाण्डेय और उनकी दोनो बहनें करीना पाण्डेय व सविता पाण्डेय ने छठ गीतों और लोक गीतों पर महादेव घाट पर लोगो को खूब झुमाया।


भोजपुरी गायिका हेमा पाण्डेय और उनकी दोनो बहनें ने 'सासु सजावे ला, दौरवा हम केवरिया धैल खार', 'गरजी तड़पी बरोगेले ओरीयानी', 'करेजा में बिहार जागे ला' एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति दी एवं श्रोताओं का अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। सुर संग्राम विजेता अलोक कुमार ने भी अपनी भोजपुरी गीतों से लोगों को खूब झुमाया और मन मोह लिया । भोजपुरी गायक अलोक कुमार ने छठ गीतों एवं भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी ।


मीडिया से चर्चा करते हुवे रायपुर में गायिका हेमा पाण्डेय का कहना है कि भोजपुरी संगीत और लोक गीतों को विश्व पटल पहुंचना चाहती है । हेमा पांडेय ने बताया कि बी कॉम की पढाई के दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा जिसके कारन वो संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। बिहार के आरा जिला के रहनेवाली हेमा पांडेय ने बताया कि टिक-टोक ने संगीत के क्षेत्र में उनको एक नयी पहचान दिलाई। उनके परिवार को लोगों ने खासकर माता और पिता जी ने यहाँ तक पहुंचने में बहुत सपोर्ट किया है। हेमा पांडेय ने गीतकार राणा दीपू सिंह रचित गीत 'करेजा में बिहार जागे ला' को कल यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया । इस गाने को श्रोताओं के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है ।


मीडिया से चर्चा में भोजपुरी गायक अलोक कुमार ने बताया कि ६,००० से अधिक गाने गा चुके है। गायक अलोक कुमार ने भोजपुरी, ओड़िया, नेपाली एवं अन्य भाषाओँ में गाना गया है। अलोक कुमार २००९ में सुर संग्राम विजेता बने। अलोक कुमार ने ५०० से अधिक भोजपुरी फिल्मों के लिए गाना गा चुके है। उन्होंने ने नौ भोजपुरी और एक हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके है। अलोक कुमार बिहार के लखीसराय जिले के कजराहा गांव के निवासी है।


मीडिया से चर्चा में धरोहर कला संगम प्रयागराज की नृत्यांगना सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि छठ नृत्य नाटिका, महिषासुर मर्दिनी, महारास एवं अन्य नृत्य नाटिका की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति करती है । धरोहर कला संगम प्रयागराज की नृत्यांगना सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि रायपुर में लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। धरोहर कला संगम प्रयागराज के कलाकार के द्वारा लगातार तीसरे साल महादेव घाट पर छठ पूजा में प्रस्तुति दी।


छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी ने भी महादेव घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और अपनी लोक गीतों से श्रोताओं को खूब झुमाया। रायपुर के युवा संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल बैंड के द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। दर्शोकों ने वेंकटेश अग्रवाल की सांस्कृतिक प्रस्तुति को खूब सराहा ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html