google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पुलिस का हेलो जिंदगी अभियान पर हुआ कार्यक्रम,महंत कॉलेज के छात्रों ने नशा न करने की ली शपथ..

Aug 30, 2023
2 min read































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

सामाजिक संस्था नवसृजन मंच और महंत कालेज के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान हेलो जिंदगी के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुआ |

आयोजन में डीएसपी ललिता मैहर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसे कभी आदतन नहीं होने देना चाहिए किसी भी प्रकार के नशे के दुष्परिणाम सामने आते ही पूरा परिवार समाज खत्म हो जाता है, उन्होंने कहा की सभी को यह शपथ लेनी चाहिए की ना नशा करेंगे और ना नशा करने देंगे उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब में नशे के कारण और प्रभाव को बखूबी समझाया गया वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा हर व्यक्ति के लिए सामाजिक और मानसिक रूप से शारीरिक रूप से घातक है, इससे सभी को दूर रहना चाहिए उनका कहना था कि किसी भी स्वरूप में नशे को स्वीकार करना जिंदगी से खिलवाड़ करने के समान है, आयोजन में नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा -

की समाज को स्वस्थ बनाने के लिए नशे की बुराई को दूर करना चाहिए जब तक आप नशे से दूर हैं तरक्की की मार्ग में आगे बढ़ते रहते हैं लेकिन नशे के आगोश में आने के बाद जिंदगी के मायने बदल जाते हैं इसलिए परिवार के टूटने से बचाने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए हम सभी को मिलकर अभियान चलाना चाहिए और नशे करने वाले लोगों को समझाइए देना चाहिए |

उल्लेखनीय है की राजधानी के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज रायपुर पुलिस और सामाजिक संस्था नवसृजन मंच के संयुक्त तत्वाधान में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम में -

महाविद्यालय के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने नशा न करने की शपथ ली इस दौरान आयोजक संस्थाओं के वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को नशे के कारण होने वाले प्रभाव से अवगत कराया आयोजन में मुख्य रूप से रायपुर पुलिस में डीएसपी ललिता मेहर नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा महंत कालेज के प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी नवसृजन मंच के सचिव कांतिलाल जैन सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप सिंह सुनीता चंसोरिया आदि उपस्थित थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html