google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा का जन्मदिन: गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर से दी शुभकामनाएं...

6 days ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर: रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा का जन्मदिन इस बार बेहद खास और उत्साह से भरा रहा। इस अवसर पर उन्होंने गायत्री नगर स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। उनके जन्मदिन की खुशी में मंदिर परिसर बधाई देने वालों और शुभचिंतकों के सैलाब से पट गया।


महाप्रसादी और शुभकामनाओं का दौर -

जन्मदिन के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से लेकर देर शाम तक विधायक को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

देश-प्रदेश के दिग्गजों ने दी बधाइयाँ -

विधायक पुरन्दर मिश्रा को जन्मदिन पर देश और राज्यों के कई बड़े नेताओं ने फोन पर अपनी शुभकामनाएं भेजीं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अलावा वर्तमान में सिंगापुर प्रवास पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। साथ ही, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी फोन कर उन्हें बधाई प्रेषित की।


बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक -

इस खास मौके पर क्षेत्र और प्रदेश के कई जाने-माने चेहरे विधायक को बधाई देने पहुँचे। प्रमुख रूप से विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, रामप्रताप सिंह, रमेश सिंह ठाकुर, नंदे साहू, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ. वर्णिका शर्मा, लोकेश कवाडिया, मोना सेन, गौरीशंकर श्रीवास, राजीव अग्रवाल और किशोर महानंद सहित तमाम बोर्डों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इसके साथ ही महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, मखमूर इकबाल खान, विशाल पांडेय, अर्पित सूर्यवंशी, राहुल यादव, शंकर साहू, अकबर अली, अर्चना हुकरे, साधना प्रमोद साहू, श्वेता विश्वकर्मा, राम प्रजापति, जितेन्द्र गंडेचा, संदीप जंघेल, दलविंदर सिंह बेदी, महेंद्र खोडियार, संतोष साहू, अवतार सिंह बागल, संजना संतोष हियाल, अमर गिदवानी, कैलाश बेहरा, खगपति सोनी, देवदत्त दुबेदी, पंकज जगत, मीना सेन, महेश ध्रुव, स्वप्निल मिश्रा, पुष्पा रोहित साहू, मधु चंद्राकर, कन्हैया बाघ, योगी साहू, उमा रात्रे, अनुराग साहू, महेश बघेल, माधुरी बघेल, राधे दुर्गा, सुजीत छाबड़ा और ज्ञानचंद चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

जनता के प्रति जताया आभार -

अपने जन्मदिन पर मिले असीम स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत होकर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा, "आप सभी के प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं ने मेरे इस दिन को बेहद खास और यादगार बना दिया है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं का यह अटूट विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और हमेशा के लिए प्रेरणास्रोत है।"

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html