google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर लोकसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न...

Feb 22, 2024
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से किया जाएगा संपर्क

  • 1 हजार कार्यकर्ता 5 लाख लोगों से मिलकर करेंगे संवाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र की लोकसभा स्तरीय लाभार्थी संपर्क योजना की प्रशिक्षण कार्यशाला आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि लाभार्थी संपर्क योजना अंतर्गत रायपुर लोकसभा के 1000 भाजपा कार्यकर्ता रायपुर लोकसभा क्षेत्र की 5 लाख लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे संवाद करेंगे इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में उनसे मिलकर चर्चा भी करेंगे लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत 25 फरवरी से होगा।

जिसमें प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा इस अभियान के तहत रायपुर लोकसभा में 1 मार्च से 3 मार्च तक यह अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर, धरसीवा, आरंग, अभनपुर, बलौदाबाजार, भाटापारा विधानसभा सीटों में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और केंद्रीय योजनाओं के लाभ ले रहे हैं लाभार्थियों से मिलेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में यह ध्यान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत प्रदेश की सभी 11 लोकसभा क्षेत्र की लोगों से भाजपा कार्यकर्ता लगातार संपर्क करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तेजी से कार्य कर रही है और हर गारंटी को पूरा कर रही है इसकी शुरुआत भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने शुरुआती दो महीना के भीतर ही कर दी है। इन सभी योजनाओं के बारे में हमें जनता से सीधा संवाद करना है और योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का पत्र घर-घर जाकर पहुंचना है। पात्र के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को अपना प्रमाण कहा है।

कार्यशाला को रायपुर सांसद सुनील सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में करोड़ों लोगो के जीवन में बदलाव हुआ है करोड़ों लोगो ने किसी न किसी योजना का लाभ लिया है केंद्र सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्ति तक अपनी योजनाओं को पहुंचाया है और अब उनसे संपर्क भी करने जा रही है यह केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है।

अभियान के सह संयोजक हरपाल भांमरा ने संपर्क अभियान की बारीकियों को सभी के बीच रखा व संपर्क करने की योजना को विस्तार से बताया।

इस दौरान कार्यशाला में रायपुर सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, लाभार्थी संपर्क अभियान के सहसंयोजक हरपाल भामरा, रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, लोकसभा संयोजक अशोक बजाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, सत्यम दुवा, अनिल अग्रवाल सुभाष तिवारी आशीष अग्रवाल अकबर अली हरीश ठाकुर शैलेंद्री परगनिया, सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम के मंडल संयोजक, सहसंयोजक कार्यशाला में उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html