रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय का धरसीवा अभनपुर का दौरा...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
सामाजिक एवं महिला संगठनों से मुलाकात की, झेरिया लोहार समाज समाज के लोगों के साथ बैठकर किया भोजन
रायपुर। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने शनिवार को धरसीवा और अभनपुर विधानसभा का दौरा किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न समाजों एवं महिला समूहों के साथ आम जनता से मुलाकात की धरसिवा व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सिलियरी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की साथ ही ग्राम सकरी में महिला समूहों के साथ बैठक की बैठक में विकास उपाध्याय ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नई न्याय गारंटी के बारे में बताया एवं अपने हाथों से गारंटी योजना का फॉर्म भी भरा तत्पश्चात अभनपुर विधानसभा के कुटेरा गांव में छत्तीसगढ़ी झेरिया लोहार समाज के लोगों से मुलाकात की जहां समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया एवं राज स्तरीय इस सामाजिक बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारी ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का समर्थन करने समाज के लोगों से अपील की।
बैठक समापन के पश्चात विकास उपाध्याय ने समाज के लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया इस दौरान उनके साथ समाज के राज प्रधान सहित समस्त पदाधिकारी गण एवं समाज के लोग उपस्थित थे।
इस दौर में उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा नारायण कुर्रे दुर्गेश वर्मा जयंत साहू सहित विभिन्न सामाजिक संगठन महिला समूह एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments