रायपुर के नेता देवजी भाई पटेल ने बीजेपी पदनाम हटाया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद से भाजपा में बगावत का दौर लगातार जारी है। ऐसे में धरसीवां से भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने धरसीवां या रायपुर उत्तर से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। पुराने लोगों को टिकिट दिए जाने के बाद से उनको भी लगा की उन्हें मौका दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं....
देवजी भाई पटेल धरसींवा से 3 बार के विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से नाराजगी के चलते अपने सोशल मीडिया से X बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है। हालांकि वे निर्दलीय या दूसरे दल से लड़ सकते हैं। इसी बीच JCCJ और 'AAP' लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं भाजपा के नेता भी उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments