google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर कलेक्टर ने दिए अहम निर्देश, प्रत्येक घर मार्च के अंत तक पहुंचाए पेयजल...

Dec 8, 2023
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना है। इसे प्राथमिकता से पूर्ण करें। यह ध्यान रखें की गुणवत्ता में किसी प्रकार की समझौता ना किया जाए। कनेक्शन देने के बाद पेयजल की आपूर्ति होना सुनिश्चित करें।


कलेक्टर ने कहा कि जिले में एक लाख 90 हजार घरेलू नल कनेक्शन स्वीकृत किए गए है। इसमें से एक लाख 64 हजार 93 घरेलू कनेक्शन प्रदाय किए गए हैं। कुल 26 हजार कनेक्शन बाकी है। जिसे फरवरी के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 212 गांव में कार्य पूर्ण हो गए है, बचे ग्रामों में 31 मार्च तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करें। डॉ भुरे ने कहा कि घरेलू कनेक्शन देने के लिए सड़कों की कटिंग की गई है, उसकी गुणवत्ता पूर्वक मरम्मत की जाए। साथ ही हितग्राहियों को जागरूक करें कि जल का सदुपयोग हो और नलों में पंप का उपयोग ना करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी जनपद पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी प्रकार की समस्या आने पर उन्हे सूचित करें। यह ध्यान रखें की नलों में पेयजल की आपूर्ति सतत् और उचित ढंग से हो। स्कूलों और आंगनबाडियों में यथासंभव कनेक्शन प्रदान करें। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता फिलिप एक्का सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html