google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर हुआ भक्तिमय महादेव की भक्ति में डूबे भक्त....

Aug 27, 2023
2 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • राजेश मूणत संग हजारों कावड़ियो ने बाबा हाटकेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया

  • राजेश मूणत ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा राजधानी हुई महादेव मय

  • खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं हजारों भक्तो का माध्यम बनाया बाबा हाटकेश्वर ने :- राजेश मूणत

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री रहे राजेश मूणत ने भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जिसमें रायपुर के लगभग 25000 से अधिक कावड़ियो ने कावड़ में गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया रायपुर के गुढ़यारी स्थित मारुति मंगलम भवन से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी बाजे गाजे , DJ साउंड , 2 चलित झाकियां,

सांस्कृतिक प्रस्तुति देने प्रदेश के स्थानीय कलाकारों से लेकर अन्य प्रदेश से आए कलाकारों की प्रस्तुति, बनारस और उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ के कलाकारों की चलित रंगारंग प्रस्तुति और इन सब के बीच एक रंग के कपड़े पहने हजारों

कावड़िया कांधे पर कावड़ उठाए जिसमे गंगाजल सहित छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख नदियों का जल था भोलेबाबा की भक्ति और मस्ती में बाबा भोलेनाथ की जय जय कार करते हुए नाचते गाते पैदल चलते हुए बाबा हटकेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने बढ़े जा रहे थे लगभग 2 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवक - युवतियों, बुजुर्ग और बच्चो का जनसैलाब उमड़ पड़ा था जगह जगह कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया जगह जगह बने मंचो से कावड़ियो के ऊपर पुष्प वर्षा की गई कावड़ियो को धूप में तपती सड़क से बचाने पानी टैंकर की व्यवस्था भी की गई थी

स्वागत मंचो में अलग अलग सामाजिक संगठनों द्वारा व्यापारियों द्वारा कावड़ियो के स्वागत में पानी से लेकर प्रसादी भंडारे तक की व्यवस्था की गई थी इसी बीच एक स्थान ऐसा भी आया की कांग्रेसी कार्यकर्ता भीड़ में अपना प्रचार करने से नहीं चूके और कांग्रेस का झंडा लहराते हुए कावड़ियों पर पुष्प बरसाने लगे इन राजनीतिक मंशाओं के दीगर राजेश मूणत ने मीडिया को बताया कि विगत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी हमने कावड़ यात्रा निकाली और बोलेबाबा की भक्ति में अपार जनसैलाब बाबा हटकेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने पहुंचा उन्होंने आगे कहा की मैं स्वयं को सौभाग्य शाली मानता हूं की बाबा महाकाल ने मुझे हजारों भक्तो को जलाभिषेक करने का माध्यम बनाया राजनीति से दीगर बहुत से आयोजन करते रहना आत्मीय अनुभूति देता है आज झूमते नाचते हजारों भक्तो को देख कर मन भाव विभोर हो गया है महादेव से केवल क्षेत्र और प्रदेश की जनता की खुशहाली, सुरक्षा एवं समृद्धि की मंगलकामनाएं करता हूं।

प्राचीन और पौराणिक बाबा हटकेश्वरनाथ को राजिम संगम एवं अन्य पवित्र नदियों का जलार्पण क्योंकि बाबा हटकेश्वरनाथ मंदिर प्राचीन और पौराणिक मंदिर है एवं छत्तीसगढ़ की जनता का बाबा पर अपरिमित श्रद्धा है इसी सोच को परिलक्षित करते हुए हमने प्रयागराज संगम से गंगाजल सहित राजिम संगम सहित अन्य छत्तीसगढ़ की अन्य पवित्र नदियों का जल कावड़ में भरकर महादेव का जल अभिषेक किया गया।

हजारों की संख्या में कावड़ यात्रा का पुण्य लाभ लेने पहुंची जनता का आभार व्यक्त करता हूं जितने भी सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों का भी आभार व्यक्त करता हूं की उन्होंने पधारे भक्तो का आत्मीय स्वागत किया इस भव्य आयोजन में मेरा सहयोग करने वाले सभी साथियों का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं की उन्होंने एक भावना को सफल आयोजन बनाने में अभूतपूर्व सहयोग दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html