google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

VMS Miss & Mrs. India International 2025 में छाया रायपुर और मध्य भारत का जलवा, विजेताओं ने बटोरीं खूब सराहना

Nov 19, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह “VMS – Miss & Mrs. India International 2025 (Beauty Pageant & Award Show) Season-5” इस वर्ष बेहद भव्य रहा। VMS (We Protect) द्वारा आयोजित इस शानदार इवेंट में आयोजक जितेंद्र सिंह चौधरी और कविता सिंह की मेजबानी में देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपने हुनर और आकर्षक व्यक्तित्व का बेहतरीन प्रदर्शन किया।


इस राष्ट्रीय मंच पर मध्य भारत का जलवा साफ दिखाई दिया। विशेषकर रायपुर, नागपुर, जबलपुर और कोरबा जैसी जगहों की प्रतिभाओं ने आत्मविश्वास, स्टाइल और व्यक्तित्व के दम पर कई महत्वपूर्ण खिताब अपने नाम किए।

विजेताओं की गौरवशाली सूची:-

  • मिसेज इंडिया इंटरनेशनल – अर्चना शर्मा (रायपुर)

  • मिसेज इंडिया विनर – पूजा सोनी (मनेन्द्रगढ़, बिजौली)

  • मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्लस साइज – रोशनी (नागपुर)

  • मिसेज इंडिया वर्ल्ड – रानी जोहरी (जबलपुर, मध्य प्रदेश)

  • मिस इंडिया उदयपुर – मोनिका (नागपुर सिटी)

  • मिस आइकॉन इंडिया – सृष्टि (कोरबा, छत्तीसगढ़)

  • मिसेज इंडिया यूनिवर्स – दामिनी दिवांगन (जूरी सदस्य के रूप में विशेष सम्मान)


इन सभी विजेताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने शहर बल्कि पूरे मध्य भारत का नाम रोशन किया।


रायपुर की प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन


60 प्रतिभागियों में से रायपुर के 10 मॉडल्स फाइनलिस्ट के रूप में चुने गए थे, जिनमें से कई ने मंच पर अपनी क्षमता और आत्मविश्वास साबित करते हुए प्रतिष्ठित खिताब जीते।

इवेंट आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को राष्ट्रीय मंच देकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पूरे देश के सामने प्रस्तुत कर सकें।


फैशन, ग्लैमर और महिला सशक्तिकरण का संगम

यह आयोजन सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और उपलब्धियों का उत्सव बनकर सामने आया। प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से यह संदेश दिया कि महिलाएँ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बन रही हैं।


विजेताओं को मिला विशेष सम्मान


इस कार्यक्रम में One 2 All Entertainment के संस्थापक मोहम्मद इस्लाम सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में मौजूद रहे।

साथ ही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता श्री राजेंद्र राठौड़ ने सभी विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया।

इवेंट के आयोजक जितेंद्र सिंह चौधरी ने अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।


VMS Miss & Mrs. India International 2025 वाकई एक ऐसा मंच बनकर उभरा, जहाँ सौंदर्य, आत्मविश्वास, प्रतिभा और सम्मान एक साथ दमकते हुए नजर आए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html