हिमाचल में बारिश के कहर, स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश.....

बारिश एक कहर ने लोगों को परेशान किया हुआ है इसी बीच हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की दोहरी मार झेल रहा है | सैकड़ों लोग अपने घर छोड़कर शेल्टर्स या मंदिर में रहने को मजबूर है. रविवार से हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड से कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है. लैंडस्लाइड की चपेट में आने से कई घर ढह गए | राज्य में बारिश से पिछले 2 दिन में 60 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को बंद रखने का फैसला लिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राज्य में भारी बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 19 अगस्त तक कक्षाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है. यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. सभी शैक्षणिक गतिविधियां 17 से 19 अगस्त तक बंद रहेंगी और विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी 20 अगस्त 2023 तक बंद रहेगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments