खमतराई रेलवे फाटक के पास अंडर ब्रिज बनाने को लेकर रेलवे ने नाप जोख किया....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर पश्चिम के समाजसेवी एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह इस मुद्दे पर विगत तीन-चार वर्षो से कार्य कर रहे हैं तथा रेलवे और अन्य संस्थाओं से इसके समाधान के लिए कार्य में लगे हुए हैं रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहे समस्याओं एवं विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों को अपने जॉब पर जाते समय काफी समय तक रेलवे क्रॉसिंग की ट्रैफिक में रुकना पड़ता है रेलवे फाटक बंद रहता है |

पूरा जनजीवन इससे प्रभावित हो रहा है | आज इस मौके पर उनके साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ,राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मनोरंजन सिंह श्रीनगर के रहने वाले राकेश साहू प्रदीप सिंह अविनाश कुमार राकेश एवं श्रीधर राजू सत्येंद्र गौतम रामायण शुक्ला तथा अन्य लोग मौजूद रहे रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता महानंद शाह एवं रेलवे सहायक मंडल इंजीनियर बालकृष्ण चौधरी तथा उनकी टीम अन्य लोग मौजूद थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments