google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

त्योहारों को लेकर रेलवे ने कसी कमर, पूर्वांचल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें.....

Oct 20, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने पूर्वांचल की ओर बड़ी संख्या में पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। दशहरा, दीपावली, छठ पूजा को लेकर लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अमृतसर, सहारनपुर, अंबाला, पटना, छपरा, जोगवानी, सहरसा, जयनगर, कटिहार, गुवाहाटी, दरभंगा, वाराणसी, कोलकाता, मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके साथ ही नियमित ट्रेन में भी अतिरिक्त बोगियां लगाईं जाएंगी पूर्वांचल की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें आनंद विहार से संचालित होगी।

इस स्टेशन से विभिन्न स्टेशनों के लिए 12 से अधिक ट्रेनें चलाईं जाएंगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 04678 फिरोजपुर से पटना जंक्शन के लिए प्रत्येक बुधवार को 25 अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05558 आनंद विहार से जयनगर के लिए प्रत्येक बुधवार को 22 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04012 नई दिल्ली से दरभंगा के लिए मंगलवार और शुक्रवार को 7 नवंबर से 28 नवंबर के बीच चलेगी।


ट्रेन संख्या 04488 आनंद विहार से गोरखपुर के लिए 4 से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी। 05522 आनंद विहार से रक्सौल के लिए 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 05008 अमृतसर से गोरखपुर के लिए 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी। नई दिल्ली से वाराणसी के लिए 6 से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। 04049 नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 27 नवंबर को चलेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html