google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निरस्त ट्रेनों में से कुछ ट्रेनों के पुनः संचालन की रेलवे ने की घोषणा...

Dec 22, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

आगरा- मथुरा जंक्शन स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग के काम के चलते पूर्व में रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की थी। गुरुवार को इनमें से कुछ ट्रेनों के पुन संचालन की रेलवे ने घोषणा की। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 12 जनवरी से 6 फरवरी तक नियमित चलेगी। हजरत निजामु्द्दीन-मानिकपुर यूपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 11 जनवरी से 5 फरवरी तक नियमित चलेगी।


इसके अलावा वास्को-डि-गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस 20 जनवरी से 3 फरवरी तक और हजरत निजामुद्दीन-वास्को-डि-गामा गोवा एक्सप्रेस 22 जनवरी से 5 फरवरी तक नियमित चलेगी। इसके अलावा पूर्व में निरस्त की गई कन्याकुमारी-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस जनवरी में 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 और फरवरी में 2 तारीख को ट्रैक पर दौड़ेगी।


हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस जनवरी में 13, 15, 20, 22, 27, 29 और फरवरी में 3, 5 तारीख को नियमित ट्रैक पर दौड़ेगी। इसके अलावा 25 जनवरी से 5 फरवरी तक जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस और दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस पूर्व में घोषित परिवर्तित मार्ग की जगह नियमित मार्ग से चलेंगी।


कोहरे के सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी एक दर्जन से अधिक ट्रेन घंटों देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। नांदेड़-अमृत्तसर सचखंड एक्स्प्रेस 2 घंटा 30 मिनट, जियारत एक्सप्रेस दो घंटा 10 मिनट, निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस एक घंटा, यूपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 55 मिनट देरी से आगरा कैंट पहुंचीं।


हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, चेन्नई-नई दिल्ली ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस एक घंटा, डॉ. अंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस एक घंटा, सिकंदराबाद-फिरोजपुर पठानकोट एक्सप्रेस 45 मिनट, अमृत्तसर-मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस 40 मिनट, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट, अवध एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस एक घंटा 5 मिनट देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते हजारों यात्रियों को ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html