रेलवे कर्मी को मिली एक महिला से धमकी, दहशत में पूरा परिवार...........

छत्तीसगढ़ के जिले बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ रेलवे में काम करने वाले एक कर्मचारी को फोन पर धमकी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी को उसके पूरे परिवार के साथ थाने लाकर मारने की धमकी मिली है। इस धमकी से पूरे परिवार में डर का माहौल है। वहीं बताया जा रहा है कि धमकी देने वाली एक महिला है।
रेलवे कर्मचारी ने इस धमकी भरे कॉल की शिकायत पुलिस थाने में की है केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की तो धमकी का कॉल रिकॉर्ड सामने आया। रेल कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। दरअसल ये मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments