google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेलवे पुलिस ने आयकर विभाग को सौंपा 52 लाख का सोना...

Nov 4, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा छोटे एवं बड़े स्टेशनो मे संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वो के द्वारा अवैध हथियार, विस्फोटक पदार्थ, नकदी, शराब, मादक पदार्थ, सराफा (सोना-चाँदी आदि) आदि की तस्करी/परिवहन रेल के माध्यम से करने से रोके जाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम मे रेसुब पोस्ट रायपुर, मंडल टास्क टीम, एसआईबी एवम सीआईबी रायपुर के अधिकारी व जवानों के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर में प्लेटफार्म एवं गाडियों की चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 05/06 पर दुर्ग छोर मे ट्रेन नम्बर-18029 कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 के पास एक व्यक्ति जिसका नाम अविनाश अग्रवाल पिता भागीरथी अग्रवाल, उम्र-41 वर्ष, निवासी- हाउस नं 162, वार्ड नं-12, झूल कदम, मुख्य मार्ग, तहसील एवं थाना-शक्ति, जिला-शक्ति (छ. ग.) के पास रखे काले रंग की एक ट्रॉली बैग एवं एक लाल ब्लैक रंग का पिठ्ठू बैगो को चेक करने पर उसमें सोने से बना हुये आभूषण (लगभग 590 ग्राम, मंगल सूत्र, नेकलेस, लॉकेट, अंगुठी, चौन, रिंग, ब्रेसलेट, नाक की फुल्ली, कान की बाली इत्यादि एवम चांदी का आभूषण, पायल, कंगन, कड़ा, बिछिया, मूर्ति, सिक्का इत्यादि, सभी सामान का अनुमानित कीमत लगभग 52,76,660/- (बावन लाख, छिहत्तर हजार, छः सौ साठ रूपये) मिला, जिसके संबंध में उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात/बिल पेश नहीं किया गया।


जिस पर पोस्ट प्रभारी रायपुर के द्वारा राज्य कर आयुक्त को इसकी सूचना दी गई। राज्य कर आयुक्त द्वारा सोना एवम चांदी के बने आभूषणों को जप्ती पत्र तैयार कर उक्त संपत्ति को जप्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायपुर को सुरक्षित रखने बाबत जिम्मेनामा के तहत सुपुर्द में दिया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html