बीएससी फाइनल इयर के प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या,जंगल में मिली लाश, जाने सच्चाई....

छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिले के खरसिया में एक प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। युवक-युवती बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है, मामला खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरकानारा का है, फरकानारा के डोमनारा निवासी चंद्रशेखर राठिया (22 वर्ष) का कुछ सालों से फरकानारा निवासी युवती जमुना राठिया (22 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी के सपने देख रहे थे शादी करना चाहते थे, इस विषय में प्रेमी जोड़े ने घरवालों को अपने अफेयर की बात बताई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन एक ही जाति के होने और परिवार में हुई तीन, चार शादियों की वजह उनके प्रस्ताव को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया था. इस बात से नाराज होकर प्रेमी जोड़े ने मंगलवार की रात घर से निकलकर जंगल में जाकर जहर (कीटनाशक) खाकर आत्महत्या कर ली.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments