google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ तैयार हुआ पीएम का स्वागत करने के लिए, आमसभा में एक लाख लोग होंगे शामिल...

Sep 14, 2023
2 min read


























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे चार रेल लाइनों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही नौ जिलों में 50 बिस्तर वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखेंगे। एक लाख सिकलसेल मरीजों को कार्ड बांटेंगे। इसके बाद वे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है। आयोजन के पहले देश-प्रदेश के आला अफसरों और दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग चुका है। करीब डेढ़ लाख लोगों के जुटने की उम्मीद की जा रही है।

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी दूसरी बार कोंड़ातराई हवाई पट्टी में जनसभा लेने जा रहे हैं। आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के हाथों में है।


प्रधानमंत्री के विशाल कार्यक्रम के लिए तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है। कोंड़ातराई में दो मंच और चार डोम बनाए गए हैं। एक डोम सरकारी कार्यक्रम के लिए है जिसमें पीएम कई परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम में छग के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। सरकारी कार्यक्रम करीब 45 मिनट का है। उसके बाद पीएम मोदी आमसभा वाले मंच पर पहुंचेंगे। करीब साढ़े तीन हजार वर्गफुट साइज के मंच से वे पूरी जनता को संबोधित करेंगे। चार डोम बनाए गए हैं। तीन तो केवल आमसभा के लिए हैं जिसमें करीब 60 हजार लोग बैठ सकेंगे। प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा छग प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई विधायक और नेता शिरकत करेंगे।


पीएम के आगमन के पूर्व ही दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रायगढ़ में लग चुका है। इसके अलावा सैकड़ों अफसर दिन-रात एक करके तैयारी में लगे हुए हैं। गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन का आना संभावित है। स्वास्थ्य सचिव रेणु पिल्लै भी दो दिनों तक रायगढ़ में तैयारी के बाद रायपुर लौटी हैं। गुरुवार को उनके भी मौजूद रहने की संभावना है। इसके अलावा कोल सेक्रेटरी अमृतलाल मीणा, सीएमडी कोल इंडिया पीएम प्रसाद, एसईसीएल सीएमडी पीएस मिश्रा, रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ जया वर्मा सिन्हा, एनटीपीसी चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह, कमिश्नर केडी कुंजाम, संचालक खनिज जेपी मौर्य, एनएचएम के मिशन संचालक भोस्कर विलास संदीपन, एमडी सीजीएमससी चंद्रकांत वर्मा भी रायगढ़ पहुंचे हैं। पुलिस विभाग ने तो पूरे रायगढ़ को छावनी में तब्दील कर दिया है। एडीजी प्रदीप यादव, आईजी अजय यादव, आईजी आनंद छाबड़ा समेत कई आईपीएस भी रायगढ़ में तैनात हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html