google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंतजलि स्टोर में भी हुई छापेमारी....

Nov 22, 2023
2 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हलाल प्रमाणित उत्पाद की तलाश में एफएसडीए की छापेमारी जारी रही। एफएसडीए की टीम ने बरेली में शहर से लेकर कस्बों तक स्टोर और दुकानों को खंगाला। हालांकि एफएसडीए की टीम को एक भी हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं मिल सका। सरकार ने हलाल प्रमाणित लोगो वाले प्रोडक्ट की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। रविवार से एफएसडीए छापे मार रहा है। मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने डीडी पुरम के पंतजलि स्टोर में उत्पादों की जांच की। एक भी उत्पाद हलाल प्रमाणित नहीं मिला। एफएसडीए की एक टीम ने फरीदपुर की बड़ी दुकानों में जांच की। यहां भी एफएसडीए की टीम को हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं मिले। आंवला, मीरगंज और बहेड़ी में भी जांच की गई।


उन्नाव खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग 12 खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी की तो उनके हाथ सिर्फ हलाल टैग लगी हुई दाल हाथ लगीं। अफ़सरों ने दाल को ज़ब्त कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। सहायक आयुक्त का कहना है कि टीमें गठित कर दी गई है। नियमित पड़ताल के लिए अभियान चलेगा। देर से सही पर अब जिले में हलाल प्रमाणित मुहर लगाकर बेचे जा रहे उत्पादों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम ने शहर के सिविल लाइंस, शेखपुर, मोती नगर, नवाबगंज, शेखपुर के अलावा एक मिनी मार्ट में छापा मारा। मार्ट में गंभीरता से जांच हुई तो कुछ दालों के पैकेट में हलाल प्रमाणित टैग लगा मिला। इसी के बाद चार किलोग्राम पैकेट जब्त कर लिए गए। दाल के पैकेट गैर जिले की एक कंपनी के हैं, जिनकी मार्ट के अलावा कई दुकानों में बिक्री हो रही थी। अब दाल जब्ब्त करते हुए विभाग ने कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html