google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की...

Nov 1, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- भ्रष्टाचार और धन शोधन के आरोप में झारखंड की निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1 दिसंबर को सुनवाई करेगा | मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ हुई है | आगे और लोगों से पूछताछ के लिए जल्द समन जारी किया जाएगा |


इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 1 दिसंबर के लिए अगली तारीख तय कर दी | पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूजा सिंघल के वकील सिद्धार्थ लूथरा से पूछा था कि कितने गवाहों की गवाही हो चुकी है | वकील ने अब तक सिर्फ 4 गवाहों की गवाही हो जाने की बात कही | जबकि कुल 43 गवाह इस मामले में हैं |


बीमारी के आधार पर भी पूजा सिंघल ने जमानत की मांग की है | लिहाजा कोर्ट ने सिंघल की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है | झारखंड के खूंटी जिले में हुई मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 6 मई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय की टीम के द्वारा आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके करीबियों के दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html