google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापा, लाखो रुपये और ज्वेलरी हुई बरामद....

Sep 23, 2023
1 min read
























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

स्टील कारोबारी से आयकर विभाग को जांच के दूसरे दिन 22 लाख रुपये और 250 ग्राम से ज्यादा ज्वेलरी मिली है। आयकर अफसरों द्वारा कारोबारी के घर व ठिकानों पर जांच अभी भी जारी है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार शाम तक यह जांच पूरी हो जाएगी। मालूम हो कि आयकर की यह जांच मुख्य रूप से ओडिशा में हो रही कार्रवाई में मिले इनपुट के आधार पर की जा रही है।


गुरुवार सुबह आयकर अफसरों की टीम ने विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि स्थित स्टील कारोबारी के घर व फैक्ट्रियों में दबिश दी। जांच के दौरान आयकर विभाग को कच्चे में लेनदेन संबंधी कागजात भी मिले है, इस संबंध में कारोबारी से पूछताछ भी की जा रही है।

स्टील कारोबारी के साथ ही उसके भागीदारों के यहां रायगढ़ व अन्य क्षेत्रों में भी पड़ताल जारी है। आयकर की इस कार्रवाई में लगभग 22 आयकर अफसर व 15 सीआरपीएफ के जवान है। मुख्य रूप से ओडिशा के ही आयकर अफसर इस कार्रवाई में शामिल है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html