गोदाम में छापेमारी, युवा वोटरों को लुभाने बांटा जा रहा था क्रिकेट किट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सक्ती- छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में आचार संहिता लागू है | जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है | शांतिपूर्ण चुनाव कराने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है |
अब तक राज्य में अलग-अलग जिलों में चेकिंग के दौरान करोड़ों के सोने-चांदी के जेवरात, कैश, साड़ी-कपड़े समेत अन्य सामग्रियां पुलिस ने जब्त की है | इसी कड़ी में बुधवार को सक्ती जिले में उड़न दस्ता (FST) ने कार्रवाई करते हुए खेल सामग्री रखे गोदाम में छाप मारा है | जहां चुनाव में बांटने के लिए रखी गई क्रिकेट किट जब्त की गई है |
जानकरी के मुताबिक, सक्ती जिले में उड़न दस्ता (एफएसटी) की टीम को एक गोदाम में चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए खेल सामग्री रखने की सूचना मिली, जिसपर एक्शन लेते हुए टीम ने गोदाम पर छापा मारा | इस दौरान टीम ने मौके से बरामद 500 क्रिकेट किट जब्त कर ली है | जब्त किट की कुल कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments