रायपुर के लावण्या ट्रेडर्स का संचालक राहुल सिंघल को किया गया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, रायपुर ने मेसर्स लावण्या ट्रेडर्स, रायपुर के संचालक राहुल सिंघल को गिरफ्तार किया है | आरोपी को आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया। सीजीएसटी, रायपुर आयुक्त मो. अबू सामा ने बताया कि फेक इनवॉइस सेल के अधिकारियों ने जांच में पाया कि मेसर्स लावण्या ट्रेडर्स, रायपुर का संचालक राहुल सिंघल कुछ फर्जी फ़र्मों से बिना किसी भी अंतर्निहित वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी आईटीसी ले रहा है, और उसे विभिन्न व्यवसायियों को वितरित कर रहा है, जिससे भारी पैमाने पर जीएसटी की चोरी हो रही है |
इसी तारतम्य में फेक इन्वाइस सेल की टीम ने राहुल सिंघल के परिसर पर छापा डाल कर तलाशी ली। जांच में पता चला कि राहुल सिंघल ने मेसर्स लावण्या ट्रेडर्स के माध्यम से बिना किसी अंतर्निहित वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के तथा बिना जीएसटी के भुगतान के 6.18 करोड़ रुपए की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हस्तांतरित की हुई थी। इस पर राहुल सिंघल को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69(1) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय जीएसटी टीम ने 5 नवंबर को गिरफ्तार कर आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया | पहले भी सीजीएसटी रायपुर ने कर चोरों के खिलाफ, विशेष रूप से फर्जी बिलिंग के कारोबार में शामिल कर दाताओं के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments