राजनांदगांव में बोले राहुल- BJP ने कौन से स्टेट में कर्जा माफ किया यह बताएं ?...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान राजनांदगांव जिले के स्टेट स्कूल मैदान में कांग्रेस की विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो इस बार भी किसानों का कर्जा माफ होगा। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। जातीय जनगणना शुरू हो जायेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा की राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ होगा। हमने जो कहा था वह वादा पूरा किया है। हमने 15-20 बाते नहीं 4-5 बाते कही थी। जो वादा किया था उससे आगे निकल गए। हमने धाम की कीमत 2500रु की बात कही थी आज 2640 रु कर दिया है और आगे 3000 तक ले जायेंगे। भूमिहीन मजदूरो को पहले 7000 दिया जाता है यदि हमारे सरकार आती है तो उससे बढ़कर 10 हजार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कोई जमीन बेचना नहीं चाहता, यह छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बदलाव है।
राहुल ने कहा कि, बीजेपी ने कौन से स्टेट में कर्जा माफ किया है यह बताए? केंद्र का सीधा रिश्ता है अडानी से। देश को 90 आईएएस अधिकारी चलाते हैं। कांग्रेस ने जो जाति जनगणना की थी उसे सार्वजनिक करे। इस आमसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित जिले, प्रदेश व केन्द्र स्तर के बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments